केप कानवेरल [अमेरिका]। अमेरिकी अंतरिक्ष यान अटलाटिस का अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर सोमवार को अंतिम दिन था। अटलाटिस आज वहा से धरती के लिए रवाना होगा। यह उसकी अंतिम उड़ान होगी। इसके साथ ही उसका 30 साल का सफर खत्म हो जाएगा और वह इतिहास हो जाएगा।
अटलाटिस एक सप्ताह के लिए स्पेस स्टेशन पर था। वह करीब एक साल के खाने का सामान एवं अन्य चीजें लेकर गया था तथा वहा से पुरानी मशीनें तथा कबाड़ लेकर लौटेगा।
अटलाटिस के गुरूवार को तड़के सूर्योदय से पहले फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर पर लौट आने की संभावना है।